माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने नॉलेज पार्क स्थित केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की बीटेक छात्रा खुशबू को न्याय दिलाऩे के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि आत्महत्या करने के मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रा खुशबू पर परीक्षा के दौरान नकल का झूठा आरोप लगाया गया, जिसकी शिकायत छात्रा ने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय दोनों स्तरों पर की, लेकिन कहीं से भी उसे न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो जिलेभर में उग्र छात्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विभाग संयोजक वैभव मिश्रा, देव नागर, अभिनव वत्स, वैभव श्रीवास्तव, आयुष, ख़ुशी, प्रियंका, अनमोल, राज, यशस्वी, आर्यन, सक्षम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।