फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। प्राथमिक शिक्षक संघ दादरी के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवि भाटी व उपाध्यक्ष डॉॅ. भूपेंद्र नागर ने बताया, करीब 40 शिक्षकों के चयन वेतनमान की फाइल पिछले कई माह से लंबित है। इसके अतिरिक्त मानव संपदा पोर्टल पर अनेकों शिक्षकों की प्रोफाइल त्रुटिपूर्ण दर्ज है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना के तहत शिक्षकों के मेडिकल कार्ड बनाने का कार्य अधूरा है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें