यमुना सिटी। अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले पहुंचे किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि यह डील किसानों के हित में नहीं है इसलिए सरकार को इसे निरस्त करना चाहिए। इसके बाद भी किसान हितों की अनदेखी की गई तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष रविंद्र नागर, जेवर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो