ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अनिवार्य टीईटी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि 2011 से पूर्व टीईटी की अनिवार्यता खत्म होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि सरकार की नीति सही नहीं है। जिला मंत्री गजन भाटी ने बताया कि टीईटी नियम विरुद्ध है।