ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में खुली शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर राज्य सभा सदस्य सुरे
फोटो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 के गेट नंबर-2 पर स्थित मॉल में खुले शराब के ठेके के खिलाफ निवासियों ने राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि देर रात तक लोग गाड़ियों में बैठकर शराब पीते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुरेंद्र नागर ने जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ अजय भाटी, ज्ञानवीर बिधूड़ी,बलराज हूंण,वीरेंद्र बिधूड़ी आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो