ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 के डी ब्लॉक स्थित पार्क में वॉकिंग ट्रैक बनवाने की मांग को लेकर आरडब्ल्यूए ने एक बार फिर ग्रेनो प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा है। पार्क करीब 25 वर्षों से बदहाल स्थिति में है और यहां वॉकिंग ट्रैक बनने से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि इससे पहले शनिवार को दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने सेक्टर का दौरा किया था। ज्ञापन देने के दौरान विजय ठाकुर, दीपक भाटी, पवन खारी, पंकज जैलदार, विजय मिश्रा समेत अन्य आरडब्ल्यूए सदस्य मौजूद रहे।