फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों की पेयरिंग के विरोध में ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों की पेयरिंग करने की प्रस्तावित नीति के विरोध में ज्ञापन दादरी विधायक तेजपाल नागर व शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा को दिया। जिलाध्यक्ष विनोद नागर ने कहा कि यह नीति छात्र व शिक्षकों के विरोध में है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब मजदूर वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ घोर अन्याय है। राष्ट्रीय काउंसलर प्रांतीय ऑडिटर जिलामंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि स्कूलों की जबरन विलय की प्रक्रिया से न केवल शिक्षण संसाधनों में कमी आएगी, बल्कि स्वत ही शिक्षकों के पदों में कटौती भी सुनिश्चित हो जाएगी, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर घनानंद शर्मा,कनक सिंह, मनोज त्यागी, सत्येंद्र भाटी, नरेंद्र शर्मा,महेश, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें