फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


नोएडा। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश को सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद से चोरी की गई स्कूटी, बीस हजार रुपये और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देर रात टीम जांच कर रही थी। सेक्टर-58 स्थित जुबिलेंट पार्क के पास स्कूटी सवार दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर के सलेमपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में छपरौला में रहता है। जिस स्कूटी से चल रहा था वह गाजियाबाद से चोरी की गई थी। स्कूटी की डिग्गी से तीन वाहनों की नंबर प्लेट, एक चाबी, दो रेंच और पेचकस समेत बीस हजार रुपये बरामद हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें