फोटो
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप में मेगाटेल फाइटर्स ने जीवाईएम-11 टाइगर्स को सात रनों से पराजित किया। अमित रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेगाटेल फाइटर्स ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 194 रन बनाए। गौरव सिंह राघव ने 77 रन और अमित रावत ने 34 रन की पारी खेली। पवन सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाईएम-11 टाइगर्स नौ विकेट पर 187 रन ही बना सकी।