ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एक नवंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर लगेगा। इस शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने शिविर की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। विकास भवन सभागार में बैठक कर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पात्र और जरूरतमंद व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। शिविर में दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक शामिल होंगे। ब्यूरो