फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आयुष्मान भारत योजना का महाअभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का महाअभियान शुरू
विज्ञापन

नोएडा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के निशुल्क जनजागरूकता एवं पंजीकरण महाअभियान का शुभारंभ नोएडा के सेक्टर-35 से किया गया। यह अभियान वाईएसएस फाउंडेशन की ओर से डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ते हुए उन्हें 5 लाख तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाना रहा। अभियान के शुभारंभ पर अधिक संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और नागरिकों को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, पंजीकरण प्रक्रिया एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों को सरकार की इस स्वास्थ्य योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें