फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के बी-ब्लॉक में निवासियों की समस्याओं को लेकर बैठक की गई। बी-ब्लॉक के 40 से अधिक निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर से सड़क, नाली जैसी मूलभूत समस्याएं बताईं। इस पर वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा कि 26 मई से बी-ब्लॉक में नालियों की सफाई शुरू होगी। पानी की निकासी की भी व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही बी और सी ब्लॉक की कनेक्टिविटी सड़क री-सर्फेसिंग के बाद पूरी की जाएगी। वहीं एस्टर स्कूल के पास बी-ब्लॉक से जुड़ी सड़क की री-सर्फेसिंग तथा जेबीएम के सामने 24 मीटर से 12 मीटर सड़क को जोड़ने वाले हिस्से में बने गड्ढों की मरम्मत भी कराई जाएगी। प्रभात शंकर ने बताय कि इसके अतिरिक्त बी एवं डी ब्लॉक में चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर देव राज तिवारी, इन्द्र भाटी,विवेक चौहान, हरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, शशि शेखर, सतवीर नागर उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें