फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ज्वेलर्स व व्यापारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह ज्वेलर्स व व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी त्योहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा ज्वेलर्स एवं व्यापारियों को दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने, यातायात बाधित न करने, सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगाह बनाए रखने, प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा गार्ड की तैनात के निर्देश दिए गए। व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि बड़ी मात्रा में नकद धनराशि अपने साथ ले जाते समय सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की सहायता अवश्य लें। संभव हो तो ऑनलाइन या डिजिटल माध्यमों से लेन-देन को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें