नूंह। ईद-उल-अजहा पर जननायक जनता पार्टी के जिला युवा प्रधान वसीम अहमद व जिला प्रवक्ता राहुल जैन ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवा प्रधान सहित मेवात के सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कई दशकों से चली आ रही गुरुग्राम-अलवर हाइवे के चौड़ीकरण की मांग को पूरा किया है। भविष्य में भी मेवात की बड़ी समस्याओं का समाधान कराएंगे। युवा प्रधान वसीम अहमद ने बताया कि जल्द ही फोरलेन बनने का कार्य आरंभ हो जाएगा। जिसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है। पीने के पानी की किल्लत के लिए भारी-भरकम बजट पास करा जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने पीने के पानी की उचित व्यवस्था कराई।