दादरी(संवाद) । मिहिर भोज शिक्षण संस्थानों की कार्यकारिणी कमेटियों के चुनाव को लेकर 10 अगस्त को बैठक होगी। गुर्जर विद्या सभा द्वारा संचालित मिहिर भोज शिक्षण संस्थाओं का आय व्यय का ब्यौरा दिया जाएगा । चुनाव के लिए नामांकन भी होगा । यह जानकारी गुर्जर विद्या सभा के मंत्री रामशरण नागर ने दी ।