ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की ओर से लखनऊ में प्रस्तावित ग्रेनो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक स्थगित हो गई। स्थगित होने के बारे में बताया गया है कि अपरिहार्य कारण इसके पीछे रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताने के बाद इसे टाला गया। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पिछले साल भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक नहीं हो सकी थी। केवल नोएडा और यमुना प्राधिकरण की ही समीक्षा बैठकें हो पाई थीं। बृहस्पतिवार को अब दोपहर में तीन बजे से लखनऊ में ही यमुना प्राधिकरण की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। ब्यूरो