नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित भाजपा कैंप कार्यलय आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने जनसभा की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे। जिला अध्यक्ष महेश चौहान जी ने बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठन उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। बैठक में सुनील भाटी, अमित त्यागी, पवन नागर गजेंद्र मावी रकम सिंह भाटी, विजेंद्र प्रमुख, मनोज भाटी, शशांक भाटी सोमेश गुप्ता समीर भाटिया, शशांक भाटी, चेनपाल प्रधान, संदीप प्रधान, अमित भाटी, सुनील नगर, सहित उपस्थित रहे।