-फोटो
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन को लेकर भारतीय किसान परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक की। परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मामले में एक कमेटी का गठन किया है, जो जांच कर आगे की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे निवासियों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। कमेटी की पहली बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में 12 मई को होगी। ब्यूरो