नोएडा (संवाद)। सेक्टर-35 स्थित मोरना बस स्टेशन पर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान शाखा अध्यक्ष संदीप शर्मा, शाखा मंत्री पंकज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पाल ने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत करने और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट रहने की अपील की। इस बैठक में मोहित शर्मा, पूनम, दीपक गुप्ता समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।