नोएडा (संवाद)। शहर के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान परिवेश में परिवारों में बढ़ती संवादहीनता विषय पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आरके. गुप्ता ने की। संगोष्ठी में डॉ. जेपी. शर्मा (रिटायर्ड आईएएस), डॉ. केसी. शर्मा, डॉ. उषा रमन, डॉ. एके. लाल, प्रो. दिनेश चंद, प्रो. अनीता मिश्रा, प्रो. शैली श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा, डॉ. रेनू तोमर सहित कई वक्ताओं ने पारिवारिक संवादहीनता के कारणों और समाधान पर विचार रखे। वक्ताओं ने पारिवारिक संवाद में कमी के लिए आधुनिक जीवनशैली, तकनीक पर निर्भरता, समयाभाव और नैतिक मूल्यों में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू शुक्ला ने किया।