फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर-खरीदारों के मामले सुलझाने को आज से बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परियोजनाओं में बिल्डर और फ्लैट खरीदारों से जुड़े मामले सुलझाने के लिए प्राधिकरण शुक्रवार से फिर बैठक करेगा। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर बैठक में आठ से 10 खरीदार और बिल्डर प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर बिल्डर सेल ने बैठक का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया। प्राधिकरण के बिल्डर सेल के प्रभारी ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि वॉलरोक इंफ्राटेक के सेक्टर 16सी स्थित ऐश्वर्यम सोसाइटी के खरीदारों के साथ बैठक होगी। 20 सितंबर को पंचशील बिल्डटेक के पंचशील ग्रीन टू सोसाइटी, 23 सितंबर को एपीवी रियलिटी के सेक्टर-16 स्थित अजनारा होम्स प्रोजेक्ट, 24 सितंबर को गौड़ सिटी के 12वें एवेन्यू, 27 सितंबर को रुद्रा बिल्डवेल इंफ्रा प्रा. लि. के विक्ट्री वन एमरा और 30 सितंबर को पंचशील बिल्डटेक के पंचशील हाइनिश के खरीदारों से बैठक होगी। तय शेड्यूल के हिसाब से प्राधिकरण के बोर्ड रूम में दोपहर बाद 3:30 बजे से बैठक होगी। प्राधिकरण इससे पहले भी कई बिल्डर परियोजनाओं के खरीदारों के मसले सुलझाने के लिए बैठकें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें