फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉलीबाल में मेरठ और बरेली जोन ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर के खेल मैदान में चल रही 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबाल क्लस्टर (वॉलीबाल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता-2026 में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मेरठ जोन और बरेली जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मेरठ जोन ने पीएसी पश्चिमी जोन को लगातार तीन सेट में 3-0 से हराया। वहीं, बरेली जोन ने आगरा जोन को 3-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज जोन ने आगरा जोन को 2-0 से हराया, जबकि लखनऊ जोन ने कानपुर जोन को 2-0 से पराजित किया। सेपक टकरा के क्वाड इवेंट के पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन ने पीएसी मध्य जोन को 2-0 से हराया। वहीं, रेगु इवेंट के महिला वर्ग में बरेली जोन ने लखनऊ जोन को 2-0 से शिकस्त दी। रविवार को वॉलीबाल के एक क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इसके अलावा सेपक टकरा रेगु इवेंट के पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें