फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिषदीय स्कूलों में मनाया गया मीना का जन्मदिन

विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के मनाया गया मीना का जन्मदिन।
विज्ञापन
नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में मीना मंच कार्यक्रम के तहत मीना का जन्मदिन मनाया गया। बिसरख, दादरी, दनकौर और जेवर के विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय सालारपुर में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। छात्राओं ने पोस्टर बनाओ, कहानी सुनाओ, नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर हुनर दिखाया। मीना मंच की जिला नोडल अर्चना पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। साथ ही बाल अधिकारों, सुरक्षा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में शिक्षक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें