फोटो
ग्रेटर नोएडा। कामकाज के बढ़ते दबाव और तनाव के बीच कर्मचारियों को मानसिक रूप से शांत व संतुलित रखने के उद्देश्य से आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग ऑफलाइन कोर्स आयोजित किया गया। कर्मचारियों को ध्यान, योग और नियंत्रित श्वास की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया। मुख्य प्रशिक्षक अनमोल और अनामिका ने ध्यान के माध्यम से एकाग्रता बढ़ाने और वर्तमान क्षण पर केंद्रित रहने का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया के साथ उज्जायी और भस्त्रिका प्राणायाम भी किया। प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्ठी ने कार्यस्थल पर बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच मानसिक संतुलन को जरूरी बताया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए वेलनेस और मेडिटेशन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ब्यूरो