फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में मेडिकल स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की तैयारी की गई है। संस्थान की 11वीं शासी निकाय की बैठक में राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति-2019 को अपनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत विद्यार्थी, शिक्षक और शोधकर्ता अपने शोध और नए विचारों को चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी तकनीक के रूप में विकसित कर सकेंगे। जिम्स के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की ओर से शिक्षक उद्यमिता नीति पेश किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद यह फैसला लिया गया है। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने वाली तकनीक विकसित करना आज की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें