दादरी (संवाद)। दादरी के नई आबादी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जांच के साथ ही निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी हाजी असगर मलिक ने किया। इस अवसर पर जावेद मलिक, रिहान मलिक, अरशद सिद्दीकी, डॉ असीम चौधरी, डॉ निशू, बिरजू सिंह कुमार, चंद्रकांत, चांदनी, रागनी समेत लोग मौजूद रहे।