ग्रेटर नोएडा। दनकौर स्थित वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब के 17 कराटे खिलाड़ियों ने कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस स्वर्ण समेत 17 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में कई स्कूल व अकादमियों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच कपिल नागर ने बताया कि 30 अगस्त को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गगन पब्लिक स्कूल में दूसरी एनसीआर एसएसकेएफआई कप कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अकादमी के अथर्व सिंह, रितिष्का मौर्य, मयंक नागर, नंदनी शर्मा, निशि, लव, केशव, पुनीत, निखिल, हिमांशु भाटी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नवनया सिंह, अक्ष, रियांश कुमार, देवा सिंह, रूबी ने रजत पदक हासिल किया। यदु व ईशान ने कांस्य पदक हासिल किया। संवाद