रबूपुरा (संवाद)। महाशिवरात्रि के मौके पर 9 से 15 फरवरी तक मीट की दुकानों बंद रहेंगी। वहीं शराब की दुकानों को भी ढका जाएगा। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बिजली तारों के नीचे और ट्रांसफार्मरों के पास कांवड़ यात्रा शिविर न लगाने के निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार अजेय सिंह, एसआई अश्वनी यादव, नदीम चौहान, राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, रामकिशन मुखिया आदि मौजूद रहे।