नई दिल्ली। एमसीडी नेताओं ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के तीसरा पुस्ता, रिज एरिया में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने व देखरेख करने की अपील की। इस अवसर पर मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यदि हर नागरिक एक पौधा लगाए तो दिल्ली को हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है क्योंकि बढ़ती कंक्रीट की संरचनाओं के बीच हरियाली की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, गोंडा के विधायक अजय महावर, पार्षद रेखा रानी, पार्षद प्रमोद गुप्ता, प्रीति गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो