पिछले सत्र में सिर्फ तीन छात्रों ने कराया था नामांकन
नोएडा। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में सत्र 2026-2027 से एमबीए की पढ़ाई बंद होने की आशंका है। लगातार कम हो रहे दाखिले के बाद विश्वविद्यालय की ओर से यह कदम उठाने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में कैंपस में 60 सीटों पर एमबीए की पढ़ाई होती है। शुरूआत में एमबीए में काफी अच्छी प्रतिकिया देखने को मिली थी। वर्ष 2021 में 47 दाखिले हुए थे। लेकिन उसके बाद से लगातार दाखिले कम होते गए। वर्ष 2022 में 19 दाखिले ही हुए। वहीं, 2022 में 17 वहीं वर्ष 2024 और 2025 में केवल तीन-तीन दाखिले ही हो पाए। विश्वविद्यालय के लखनऊ कैंपस में एमबीए की पढ़ाई शुरू होने के बाद नोएडा कैंपस में लगातार दाखिले कम हो रहे थे। ब्यूरो