ग्रेटर नोएडास (संवाद)। ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रहे तीसरे चैंपियन चैलेंज इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मयूर स्कूल ने गौड़ इंटरनेशनल स्कूल यमुना सिटी को आठ विकेट से हराया। गौड़ स्कूल ने सात विकेट पर 152 रन बनाए। प्रणय चौधरी ने 52 रन बनाए। जवाब में मयूर स्कूल ने दो विकेट पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। शाद ने 61 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में समरविले स्कूल ने छह विकेट पर 170 रन बनाए। ध्रुव ठाकुर ने 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रेटर वैली स्कूल ने छह विकेट पर 176 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की। वासु भाटी ने 50 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।