ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारत क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में मेवरिक्स ओजी ने मेवरिक्स लीजेंड को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर मेवरिक्स ओजी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवरिक्स लीजेंड की टीम 19.2 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेवरिक्स ओजी ने 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में विशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 3.2 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए विशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।