नोएडा (संवाद)। सेक्टर-105 स्थित अचीवर्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में मैवरिक्स की टीम ने स्ट्राइकर्स को 34 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैवरिक्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 197 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर्स की टीम 17.3 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 34 रनों से गंवा दिया। दीपक बत्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।