नोएडा (संवाद)। सेक्टर-135 स्थित नोएडा स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर माईटी 11 और मैवरिक के बीच खेले गए मुकाबले में मैवरिक ने चार विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए माईटी 11 ने 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैवरिक की टीम ने चार विकेट खोकर 214 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में शादाब आलम ने 95 रन और रुचिर भारद्वाज ने 24 रन का योगदान दिया। शादाब आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।