फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मथुरा योद्धास की टीम 3-2 से जीती, फाइनल में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही यूपी प्रो वॉलीबॉल लीग में मंगलवार को दूसरे क्वॉलिफायर मुकाबले मथुरा योद्धास ने 3-2 से जीत हासिल करके फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में उसका सामना मुजफ्फरनगर लायंस से होगा। मंगलवार को मथुरा योद्धास और गोरखपुर जायंट्स के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ा मुकाबला दिखने को मिला। पहला सेट मथुरा योद्धास ने 25-23 से अपने नाम किया। गोरखपुर ने वापसी करते हुए 25-22 से दूसरा सेट में जीत हासिल की। तीसरा सेट मथुरा योद्धास ने 26-24 से जीता तो चौथा सेट गोरखपुर जायंट्स ने 25-15 से जीत हासिल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। रोमांचक पांचवें और निर्णायक सेट मथुरा योद्धास ने शानदार खेल दिखाते हुए 15-11 से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मथुरा के हरि प्रसाद रहे। वहींं ब्लॉकर ऑफ द मैच विनीत कुमार रहे। खिताबी मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाएगा। महामंडलेश्वर प्रणव प्रवीण ने लीग में पहुंचकर खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें