फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माथुर वैश्य महासभा ने किया प्रोफेशनल मीट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा की ओर से सेक्टर-62 स्थित निजी होटल में एमवी ग्रैंड प्रोफेशनल्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 से अधिक प्रतिष्ठित उद्यमियों और समुदाय के लोग शामिल हुए। सीए दीपक गुप्ता, डॉ. विवेक गुप्ता, सीए मनीष कुमार गुप्ता, सीए शैलेंद्र मोहन, उद्यमी दीपाली गुप्ता, डॉ. निशांत गुप्ता और इं. प्रवीण गुप्ता के बीच विभिन्न विषयों पर गहन मंथन हुआ। आयोजकों के अनुसार इस मीट का उद्देश्य वित्त, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नेटवर्किंग, ज्ञान-विनिमय और सहयोग को बढ़ावा देना रहा। जहां प्रमुख रूप से पूर्व आईएएस विष्णु गुप्ता, सीए राहुल भान गुप्ता, उद्योगपति अनुज फरसैया, उद्योगपति राकेश गुप्ता के मध्य युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कार्यकारी महासचिव संजय गुप्ता, संगठन कार्यकारी सचिव सीए अशोक कुमार गुप्ता, सचिव रश्मिका गुप्ता, डॉ. निशांत गुप्ता, इं. मयंक गुप्ता, डॉ. शिखा गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें