रोहड़ू। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया कि वे 20 सितंबर तक, 2002 की मतदाता सूची से 2025 की मतदाता सूची का मिलन करेंगे और मिलान के बाद तैयार की गई लिस्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा। जल्दी ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शेड्यूल जारी करके विशेष गहन पुनरीक्षण चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर हर मतदाता को वेरीफाई करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो प्रणित कुमार ने बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रेजेंटेशन के माध्यम से विशेष गहन पुनर्निरीक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की। संवाद