नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम के नोएडा क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को लीड लेजेंड्स और एसआरएच के बीच खेला जाने वाला लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मुकाबले में टॉस जीतकर लीड लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में दो ओवर में 15 रन बनाए थे, तभी बारिश शुरू हो गई। आयोजकों ने बताया कि मौसम को देखते हुए मुकाबला रद्द करने का निर्णय लिया गया। मैच की नई तारीख जल्द तय की जाएगी और खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।