ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में माता की चौकी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मां दुर्गा के भव्य पंडाल में मां वैष्णो देवी सहित भगवान गणेश, शिव, श्री राधा-कृष्ण, श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। भजनों और जयकारों से परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कॉलेज के पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो