ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 20 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि योजना में कन्याओं के बैंक खाते में 64,000 रुपये दिए जाएंगे। वैवाहिक उपहार सामग्री पर 21,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रति जोड़े पर भोजन, टेंट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 15,000 रुपये व्यय होंगे। आवेदक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी अनिवार्य है। निराश्रित कन्याओं, विधवा महिला की पुत्रियों और दिव्यांग कन्याओं को प्राथमिकता मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।