दादरी (संवाद)। रूपवास गांव में किराए पर रहने वाले 45 साल के व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से जनपद कन्नौज के मिर्जापुर गांव निवासी मनोज के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।