दनकौर। दनकौर के धनोरी कला गांव निवासी महिला के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
गांव धनोरी कला निवासी पंकज ने बताया कि 14 मई की देर शाम उनकी पत्नी वर्षा घर के आंगन में अकेली बैठी थीं। इसी दौरान दो नकाबपोश आए और कुंडल और चेन छीनकर भाग गए। उन्होंने बताया कि पत्नी के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धकेल दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई और वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। स्थानीय पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद पीड़ित ने एसीपी तृतीय से घटना की शिकायत की थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।