बलिदानी रामध्यान सिंह की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
- फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
जमानिया। तियरी गांव में सोमवार को रामध्यान सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बलिदानी की तस्वीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सलामी दी गई। रामध्यान सिंह 24 नवंबर 1971 को भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। सोमवार को उनके बलिदान दिवस पर सिक्किम से पहुंचे 8 गार्ड्स रेजीमेंट के सह कर्मियों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि कर्नल धीरेंद्र नाथ राय ने शहीद के अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद की वीरता और त्याग हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। यूनिट के सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट आईपी मौर्य के नेतृत्व में सूबेदार प्रमोद यादव, हवलदार सोनू यादव और हवलदार जसवंत मौजूद थे। इसके साथ ही पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, सुब्बा यादव, विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर जेके सिंह, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, सुदामा सिंह, राकेश सिंह, हवलदार बृजमंगल सिंह, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा आदि भी मौजूद थे। अंत में सभी ने शहीद के परिवार को हर संभव सहयोग और समर्थन देने का संकल्प दोहराया।