ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पथिक सेना ने रविवार को मथुरापुर के सामुदायिक भवन में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। पथिक सेना की उत्तर प्रदेश इकाई का गठन किया गया। इससे पहले रामपुर से मथुरापुर तक शहीद भगत सिंह की रैली निकाली। समुदाय भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि पथिक सेना का गठन अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए किया गया है। मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर एवं चौधरी अंतराम तंवर थे। इस मौके पर संजय शर्मा, प्रदीप रघुनंदन, राजीव प्रताप सैनी, सरदार लखवीर सिंह, रवि चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।