फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। काला खेड़ा गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजपुर झिरका पुलिस के अनुसार सकीला पुत्री हनीफ निवासी उठावड़ की शादी डेढ़ साल पूर्व शौकीन पुत्र इकबाल काला खेड़ा के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता के अनुसार शादी के बाद से ही पति शौकीन व उसके परिवार के लोग कम दहेज बताकर सकीला को प्रताड़ित कर रहे थे। अनेक बार बिरादरी पंचायत कर लड़की को रखने की गुहार लगाई गई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नही माने। रविवार रात को पति शौकीन, ससुर इकबाल, सास नफीसा व 6 अन्य लोगों ने सकीला की हत्या कर दी। उसके पेट मे 7 माह का गर्भ था। थाना प्रभारी ने बताया कि पति सहित 9 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का जिला अल आफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें