संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
दादरी संवाद। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। अमेठी निवासी कंचन की शादी 14 साल पहले अमेठी के ही प्रमोद तिवारी के साथ हुई थी। दोनों से एक 12 साल की लड़की और एक महीने का लड़का है। दंपती बादलपुर क्षेत्र के माडर्न रेलवे सिटी कॉलोनी में रहते थे। कंचन ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई राघवेंद्र ने पति (जीजा) के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।