फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित गढ़ी गांव में दहेज में कार एवं सोने की मोहर की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से मायके छोड़ दिया। आरोप है कि नाबालिग होने पर शादी की गई थी। पीड़िता ने तीन महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी प्रिया धामा की शादी एक मार्च 2025 को लुहारली गांव निवासी जतिन से हुई थी। आरोप है शादी के समय वह नाबालिग थी। माता-पिता के अनपढ़ होने के चलते विश्वास में लेकर लड़के पक्ष के दादा विजे उर्फ विजय ने आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवा दी थी। गर्भ में लड़की होने की जांच कराने बाद गर्भपात करा दिया गया। कई बार विवाहिता के साथ मारपीट की गई। मोबाइल भी पति व परिजनों ने छीन लिया। पति परिजनों ने अपने साथ रखने से इन्कार कर छोड़ गए। पीड़िता ने विजे उर्फ विजय, ललित उर्फ कलुवा, दीपक, जतिन, कमलेश, आशा, पूजा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें