छोलस गांव में विवाहिता के साथ मारपीट
दादरी संवाद। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बचाव में आए परिजनों के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने कोतवाली में महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बुलंदशहर के सुनहेरा गांव में मकसूदन परिवार के साथ रहती हैं। उनकी बेटी नाजरीन का निकाह सात साल पहले जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में रहीस के साथ हुआ था। 15 जून को सुबह के समय विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता का व्यवहार किया गया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़िता ने परवीन, यामीन, बादशाह उर्फ वसीम और नवाब के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।