विवाहिता के साथ मारपीट, पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ग्रेटर नोएडा संवाद। पुराने मुकदमे को वापस लेने से इन्कार करने पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर ससुराल में रहने के लिए गई हुई थी। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 निवासी प्रियंका शर्मा ने कासना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी शादी 2024 में ग्रेटर नोएडा के लडपुरा गांव निवासी गौरव शर्मा के साथ हुई थी। पति शादी के बाद से ही दहेज को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करता था। इसको लेकर सूरजपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जो न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश पर ससुराल लड़पुरा में रह रही थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति गौरव शर्मा, ससुर वेदप्रकाश, सास सरोज और ननद गुड्डन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।