फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। ग्राम कुरैव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कुरैव गांव निवासी ओमपाल सिंह ने जेवर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को उनके ताऊ धर्मवीर को गांव के ही विष्णु, पिंकू उर्फ खालू, लवकुश और नीरज एक कार से बंधक बनाकर लाए और मारपीट करते हुए उनके घर के सामने लेकर आए। ताऊ से मारपीट करते देख उन्होंने, उनके पिता श्यौराज और माता मधुबाला ने किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर घर के अंदर ले गए। इसके बावजूद चारों आरोपी उनके घर में घुस गए और उनसे, उनके पिता श्यौराज, मां मधुबाला और उनकी बहन से गाली-गलौज की। उन्होंने इसकी शिकायत जेवर कोतवाली में की है। जेवर पुलिस ने उनकी शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें